मेरठ। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने भारत के विकास हेतु स्वतंत्रता आन्दोलन के तर्ज पर एक जन आन्दोलन खड़ा करने की तरफ जोर दिया ताकि भारत का सर्वांगीण विकास हो सके। भारतीय शिक्षण मंडल के फेसबुक पेज पर अपनी बातों को रखते हुए रविवार को सायं उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग भारत के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार को ही जिम्मेदारी लेनी के बात कहते है जो कि एक गलत अवधारण है।
भारतीय शिक्षण मंडल के फेसबुक लाईव चर्चा में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने दिया भारत के विकास के लिए ये सुझाव-
1. विकास के लिए जनान्दोलन खड़ा करना।
2. भारतोन्मुखी नीतियों का निर्माण करना तथा उसे वैश्विक पटल पर रखना।
3. कृषि के क्षेत्र में तनाव-रहित अनुप्रयोगों को सरकार द्वारा बढ़ावा देना।
4. आत्मनिर्भर गांव का निर्माण करना।
5. मातृभाषा को केन्द्र में रखकर बिना भेद भाव के विविध भाषाओं को बढ़ावा देना।
विकास की क्षेत्रीय विसमताओं को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हम ऑनलाईन शिक्षा की बात तो करते हैं लेकिन भारत के केवल 35 प्रतिशत विद्याल्यों में ही इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध है तो वहीं केवल 65 प्रतिशत तक बिजली की सुविधा है।
आगे उन्होंने गांधी जी के विकास के मॉडल के आधार मानते हुए कहा कि गांव को आत्मनिर्भर बनना होगा। आज दुनिया में तकनीक का परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है इसलिए देश को और गांव को उस परिस्थिति अनुसार आगे बढ़ने की जरूरत हैं नहीं तो हम पीछे रह जायेंगे। गांव को पैदावार और निर्यात पर जोर देना चाहिए न कि आयात पर। हमें एकल-केन्द्रित विचारों को रखने की बजाये इन्टरनेट की सुविधा से बहूल-केन्द्रित करने की जरूरत है, जिससे शहरों के भार कम हो सकें।
डॉ. कुमार ने अपने वक्तव्य के अंत में प्रतिभागियों, शिक्षाविदों, उद्योगिक ईकाइयों के मालिकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए जो देश के विभिन्न हिस्सों से लाईव कार्यक्रम से जुडे थे। इस पूरे व्याख्यान का समंव्यन रिसर्च फॉर रिसर्जेंश फाउंडेशन (RFRF) के संयोजक डॉ. राजेश बिनिवाले ने किया। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री मुकुल कानिटकर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डॉ. कुमार ने कठिन विषयों को बड़े ही सरल तरीके से भारतीय शिक्षण मण्डल के कार्यकर्ताओं और श्रोताओं के मध्य रखा है जो कि अनुकरणीय प्रयास है।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.