Categories: विशेष

भारत से दवाओं के कच्चे माल का आयात जारी : पाकिस्तान

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के व्यापारिक मामलों के सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद ने सीनेट को बताया कि भारत के साथ व्यापार पर रोक के बावजूद वहां से दवाओं के कच्चे माल को मंगाना जारी रखा गया है, इस पर कोई रोक नहीं है।

जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष राज्य के दर्जे को भारत सरकार द्वारा बीते साल पांच अगस्त को वापस लेने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे भारत पर तो कोई असर नहीं पड़ा लेकिन पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्र परेशान हो उठे।

दवा उद्योग भी इनमें से एक है। दवा उद्योग की मांग के बाद पाकिस्तान को भारत से दवाओं, इनके कच्चे माल व पोलियो मार्कर जैसे स्वास्थ्य उपकरणों को मंगाने के लिए बाध्य होना पड़ा। ‘जंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद ने सीनेट को एक सवाल के जवाब में बताया कि देश में दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। वह सीनेटर मियां अतीक शेख को जवाब दे रहे थे जिन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1949 के व्यापारिक समझौतों पर अमल करने और मौजूदा हालात पर चर्चा कराई जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसा व्यापार हो रहा है जो वैध नहीं है। दूसरी तरफ व्यापार पर असर हो तो बाजार में दवाइयां कम पड़ जाएंगी। दाऊद ने कहा कि दवाओं की कमी नहीं है। पांच अगस्त के बाद से भारत से व्यापार पर रोक है लेकिन कम से कम दवाओं के कच्चे माल पर ऐसी कोई रोक नहीं है। जरूरी कच्चे माल के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय से पूछा गया है और यह माल भारत से आ रहा है। पोलियो की वैक्सीन भी लेकर आए हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

23 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

23 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

23 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

23 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

24 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

2 days ago

This website uses cookies.