Categories: विशेष

भोपाल-हबीबगंज थर्ड लाइन का काम चार महीने और पिछड़ेगा

भोपाल. सुभाष नगर रेलवे ओवरब्रिज की एक साइड तैयार है, लेकिन इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में भोपाल से हबीबगंज स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम भी प्रभावित हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस सेक्शन में तीसरी लाइन का काम तब तक शुरू नहीं हो सकता, जब तक कि सुभाष नगर लेवल क्रॉसिंग बंद न हो। ऐसा आरओबी पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद ही संभव है। भोपाल मंडल में ट्रेनों की संख्या व गति बढ़ाने की चुनौती है। इस रूट पर रेल ट्रैफिक दबाव कम करने और आउटर पर ट्रेनें खड़ी करने से निजात पाने के लिए रेलवे बीना से इटारसी के बीच तीसरी लाइन बिछा रहा है। फिलहाल बीना और भोपाल के बीच तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। भोपाल से इटारसी के बीच घाट सेक्शन व मिसरोद से बरखेड़ी के हिस्से को छोड़ अन्य सेक्शन में काम हो चुका है। सुभाष नगर आरओबी शुरू होने में देरी से तीसरी लाइन अधूरी है।

क्रॉसिंग के बराबर ब्रिज के एक हिस्से की चौड़ाई
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह फोरलेन आरओबी है। इसके एक साइड का हिस्सा 11.5 मीटर का है। पुल के इस एक तरफ के हिस्से की कुल चौड़ाई मौजूदा लेवल क्रॉसिंग की चौड़ाई के बराबर है। ऐसे में इस पुल को एक साइड से जल्द से जल्द शुरू किया जा सकता है। तय डेडलाइन के मुताबिक सुभाष नगर आरओबी का निर्माण कार्य फरवरी 2019 तक पूरा होना था, लेकिन इसके अप्रेल 2020 तक पूरा होने की संभावना है। ऐसे में इस सेक्शन में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य 4 महीने की देरी से शुरू हो सकेगा। सुभाष नगर आरओबी की लागत 40 करोड़ रुपए है। इसमें पीडब्ल्यूडी द्वारा 28 करोड़ रुपए और रेलवे द्वारा 12 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। भोपाल मंडल के डीआरएम उदय बोरवणकर का कहना है कि आरओबी के दूसरे दिशा में बाकी काम को पूरा करने में 3-4 महीने लगेंगे। अगर सुभाष नगर आरओबी के एक तरफ से यातायात शुरू करने की अनुमति नहीं मिलती है तो हमें लेवल क्रॉसिंग को खुला रखना होगा। ऐसे में इस सेक्शन में तीसरी रेलवे लाइन का काम शुरू कर पाना संभव नहीं है।

from Patrika : India’s Leading Hindi News Portal http://bit.ly/39Z6p81

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

2 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.