Categories: विशेष

मन की बात में बोले मोदी, धैर्य के साथ करें काम-सबकुछ ठीक होगा, जानें चीन अपने घर में क्यों है परेशान

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात में भारत-चीन विवाद पर खुलकर बोले। देश पर आने वाली आफतों को भी बखूबी एक के बाद एक मोदी ने गिनाये और कहा कि लोग आपस में बात करते हैँ कि आखिर यह साल कब बीतेगा। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे साल अच्छा नहीं, यह शुभ नहीं। यह साल जल्द बीत जाए। 6 सात महीने पहले कहां जानते थे कि ऐसा संकट आएगा। कोरोना के बीच अम्फान, निसर्ग फिर टिड्डी दल और भूकंप। फिर पड़ोसी देशों की हरकतें। एकसाथ इतना कुछ हो रहा।

मुश्किलें आती हैं, संकट आते हैं लेकिन सवाल यही है कि क्या आपदाओं की वजह से साल को खराब मान लिया जाये? यह सोच लेना कि पूरा साल ही ऐसा है यह बात ठीक नहीं है। एक साल में एक चुनौती हो या 50 चुनौती उससे साल खराब नहीं होता। मोदी के इस एपिसोड के बाद विपक्ष ने हालाकि सवाल भी उठाया मगर अमित शाह ने संसद में बहस करने की बात कहकर एक झटके में सबका मुंह बंद कर दिया।

उधर चीन अपने ही देश में घिरता जा रहा है, कारण है चीन में हताहत सैनिकों की सार्वजनिक घोषणा न करना। वहां के शहीद सैनिकों के परिजनों में आक्रोश तो है ही साथ ही साथ वहां की स्थानीय जनता ने अब सोसल साइट पर यह सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि आखिर उनके देश के सैनिकों की जानकारी क्यों छुपायी जा रही है।

चीन ने घटना में मारे गए कई सैनिकों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए हैं, जिसको लेकर उसे सैनिकों के परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका की ब्रेइटबार्ट न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले की वजह से सैनिकों के परिजन काफी परेशान हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने जवानों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, जिन्हें शांत करा पाने में चीनी सरकार नाकाम हो रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गलवान घाटी में मारे गए चीनी सैनिकों के बाद कई सैनिकों के परिजनों ने चीन की सोशल मीडिया साइट्स वीबो और अन्य पर शी जिनपिंग की सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वह लगातार सरकार से कह रहे हैं कि चीनी सरकार सैनिकों के नाम बताए, जो घटना में मारे गए।

15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके अलावा चीन के 40 से ज्यादा सैनिक भी मारे गए, लेकिन ड्रैगन ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया। हालांकि, चीन ने कुछ कमांडरों के मारे जाने की बात जरूर स्वीकार की थी।

झड़प के बाद चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के एडिटर इन चीफ ने जरूर माना था कि उनके देश के कई सैनिकों को भारत ने मार गिराया है। उन्होंने ट्वीट किया था कि जहां तक मुझे जानकारी है, चीनी पक्ष के सैनिक भी घटना में हताहत हुए हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

13 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

14 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

14 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.