नयी दिल्ली। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि पिछले दो महीने में देश के 20 राज्यों का दौरा कर उन्होंने पाया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं और पूरे देश में बेटियां डरी हुई हैं।
सुश्री लांबा ने गुरुवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य लोग कल महिलाओं को बधाई देंगे। मैंने बीते 60 दिनों में देश के 20 राज्यों के दौरा किया। इस दौरान मैंने देखा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है। आज देश की बेटियां व उनका परिवार डर और खौफ में जी रहे हैं। उप्र के कानपुर में दो बच्चियों के साथ गैंगरेप हुआ, उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। अब इन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। पूरे देश में बेटियां असुरक्षित और परेशान हैं। बीते 60 दिनों में महिला कांग्रेस की साथियों ने 20 राज्यों के दौरे किए।”
उन्होंने कहा, “मैं चुनौती देती हूं देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, महिला आयोग की अध्यक्ष तथा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताए कि बीते 2 महीनों में आप किन राज्यों में गईं। आप कितनी पीड़ितों से मिलीं। कितनों को आपने न्याय दिलाया। ये तीनों महिला अपराध पर चुप हैं, क्योंकि बेटियों के साथ अपराध करने वालों को या तो सत्ता का संरक्षण प्राप्त है या फिर वे सत्ता में भागीदार हैं।”
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने आगे कहा, “दस साल बाद भी निर्भया फंड का 30 प्रतिशत भी खर्च नहीं हुआ है। क्योंकि इस निर्भया फंड पर कुंडली मारकर भाजपा सरकार बैठी है, जो बेटी बचाओ का खोखला नारा देती है।”
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.