Categories: विशेष

माघी काली पूजा की तैयारी जोरों पर


अमरपुर | अमरपुर नगर पंचायत स्थित डुमरामा में ऐतिहासिक माघी काली पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है। रविवार को काली मंदिर के प्रांगण में पूजा समिति के अध्यक्ष डाॅ. पृथ्वीराज चकवर्ती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर पूजा के सफल संचालन के लिये विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष डा चक्रवर्ती ने बताया कि मां काली पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए लाईसेन्स के लिये अमरपुर थाना में थानाध्यक्ष को आवेदन समर्पित कर दिया गया है। इस वर्ष 23 जनवरी की मध्यरात्रि पूजा प्रारंभ किया जाएगा। 26 जनवरी की देर शाम मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया जाएगा। चौबीस एवं पच्चीस जनवरी को भजनकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सचिव रजत कुमार तपस्वी ने बताया कि मेले में शान्ति व्यवस्था के लिये युवक संघ को पूर्व की भांति इसवर्ष भी पुरी मुश्तैदी से मेले कि विधिव्यवस्थाक एवं से.सम्पन्न कराने हेतु लगाया जाएगा। मूर्ति निर्माण कार्य एवं मन्दिर की साफ सफाई काफी जोर शोर से चल रही है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

2 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.