Categories: विशेष

मानव-श्रृंखला के लिए सरकारी मशीनरी ने झोंकी ताकत, शिक्षक संघ अब भी नाराज

विभिन्न प्रखंडों में मानव-श्रृंखला की तैयारी के लिए शुक्रवार को विविध कार्यक्रम हुए। इसके लिए सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में अधिक सक्रियता है। हालांकि, कुछ शिक्षक संघ मानव-श्रृंखला के बहिष्कार के निर्णय पर अब तक अडिग है। राजनीतिक दलाें में जदयू सक्रिय है।

अनुमंडल मुख्यालय में आरएलएस पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय बालक, मध्य विद्यालय बालिका और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली। पड़ाव मैदान से बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह, आरएलएस के डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह व अन्य ने रवाना किया। दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने बैनर व तख्तियों को लेकर आरा-सासाराम रोड, बिहिया रोड में नारे लगाए।दोपहर बाद बीडीओ के नेतृत्व में सरकारी कर्मियों व युवाओं ने बाइक रैली निकाली। जदयू के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। अनुसूचित जाति दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामपुलिस पासवान, कौशल्या देवी, बदरी नारायण राय, शिवजी सिंह, आसमा खातून, सुनीता देवी, लोलमोहर सिंह, ललन साह, महेन्द्र साह, शम्भू पासवान, धनंजय प्रसाद, सहाबुदीन, राजेन्द्र पाण्डेय, तारा देवी व अन्य थे।
गड़हनी में मशाल जुलूस, संदेश में बैठक
गड़हनी/संदेश| गड़हनी में कैंडिल मार्च प्रखंड मुख्यालय से निकाला गया। यह गड़हनी गोला होते हुए बनास नदी पुल तक पहुंचा, फिर वहा से वापस लौटा। इस मौके पर बीडीओ तेज बहादुर सुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी दिलेन्द्र कुमार, सीओ व सभी विभाग के कर्मी थे। जदयू की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पांडेय, रामबचन सिंह, राजीव कुमार, बमभोला कुमार, रंजीत सिंह, अली ईमाम थे। पंचायत सरकार भवन, कोरी में ग्रामीण चिकित्सक संघ ने बैठक कर मानव-श्रृंखला में शामिल होने का निर्णय लिया। संघ के प्रदेश महा सचिव संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष जेएन उपाध्याय, प्रो कमल कुमार सिंह, मुखिया राम ईश्वर उर्फ बम पासवान, सरपंच सुदर्शन राम, लालबाबू सिंह, परमेश्वर दयाल, रामु कुमार शामिल थे।
कोईलवर में आरा-छपरा फोरलेन पर जुटेंगे बच्चे
कोईलवर| अम्बिका शरण सिंह उच्च विद्यालय जमालपुर व उच्च विद्यालय कुल्हड़िया के छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास किया। दोनों के करीब 700 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। जमालपुर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने बताया कि आरा-छपरा फोरलेन पर चनपुरा से जमालपुर बाजार तक बच्चें रहेंगे। अखिलेश्वर सिंह, सुनील सिंह, सुबोध सिंह, गोरेलाल यादव आदि थे
आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल में 800 बच्चों ने किया अभ्यास
बहिष्कार : शिक्षक बोले- हम सरकार से नाराज नहीं होंगे शामिल | बड़हरा| मानव-श्रृंखला में बड़हरा प्रखंड के कुछ शिक्षक संघ शामिल नहीं होंगे। इस बारे में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांंति राज्यकर्मी का दर्जा, समान वेतन एवं समान सेवा शर्त व अन्य मांगों को सरकार नहीं मान रही है।
दलनायकों ने भी की बैठक
अगिआंव| मानव-श्रृंखला को लेकर सेक्टरों के सभी दलनायकों के साथ बैठक की गई। कहा गया कि हर एक किलोमीटर पर एक नायक और हर 100 मीटर पर एक दलनायक व साथ-साथ छः सेक्टर पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रखण्ड साधनसेवी संतोष कुमार, संतोष कुमार राय, एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह व अन्य थे।
उदवंतनगर| आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल, रामनरेश नगर, जीरो माइल के खेल परिसर में जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशामुक्ति के लिए आहूत मानव-श्रृंखला का पूर्वाभ्यास कराया गया। लगभग 800 छात्र -छात्राओं ने भारत के मानचित्र का आकृति देने का प्रयास किया। विद्यालय के निदेशक धीरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर श्रृंखला में शामिल होकर यह स्कूल राज्य सरकार के इस अभियान में सहयोग करेगा। मौके पर सतेंद्र नारायण सिंह, रवि कुमार,,उमेश कुमार सिंह, श्रीकांत दिवाकर, डॉक्टर उमेश कुमार, साजिया बेगम व अन्य थे।

बड़हरा में हुए विविध कार्यक्रम
बड़हरा| उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पड़रिया में शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामाज्ञा राम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाला। घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। एचएम डा मनोज कुमार गुप्ता, अनवारुल हक, रामचंद्र प्रसाद, मुन्नी कुमारी व अन्य थे। बड़हरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बच्चों ने जागरूकता कार्यक्रम व संकुल समन्वयक कपिलदेव राय ने गीत पेश किया। वैदिक स्कूल, बबुरा के कार्यक्रम में रामानुज सिंह, बबीता सिंह, मोनी सिंह, डिम्पल कुमारी, संध्या कुमारी व अन्य थे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

5 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

5 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.