Categories: विशेष

‘मामा’ ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-देर करते नहीं देर हो जाती है

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा मजदूरों का किराया दिए जाने की बात कहे जाने पर तंज कसा है। उन्होंने पिल्म अभिनेता ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म ‘हिना’ के गीत की एक पंक्ति का उपयोग करते हुए कहा, ‘देर करता नहीं देर हो जाती है।’

चौहान ने ट्वीट कर कहा, ऋषि कपूर साहब की एक फिल्म में गाना था जो मुझे याद आ रहा है, मैं देर करता नहीं, देर हो जाती है़़।ये सटीक बैठता है कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर। वे विज्ञप्ति जारी कर कह रहे हैं कि कांग्रेस, श्रमिकों की आवाजाही का खर्च वहन करेगी!

चौहान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि प्रजा जब दुखी होती है, तो आपकी राजनीति शुरू हो जाती है और इस बात का सुख है कि हमारी नीति उनके सुख के लिए होती है। हम उनके जैसा सोचते हैं, क्योंकि हम उनमें से एक हैं, उनके बराबर खड़े रहते हैं, महल में रहकर उनके साथ खड़े होने का दिखावा नहीं करते!

मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस से सवाल किया है, “अब लगे हाथ ये भी बता दीजिए कि कांग्रेस शासित किन राज्यों ने यह खर्च उठाया? कुछ समाचार चैनल तो ये भी बता रहे हैं कि महाराष्ट्र समेत कई कांग्रेस शासित राज्यों ने किसी भी तरह का खर्च उठाने से मना कर दिया है!?

ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को एक पत्र लिखकर दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का किराया कांग्रेस की ओर से वहन किए जाने की बात कही है। सोनिया गांधी के पत्र पर शिवराज ने अपने ही तरह से प्रतिक्रिया दी है।

राज्य में पहली श्रमिक ट्रेन दो दिन पहले आई है। पहली ट्रेन में नासिक से आए मजदूरों में से कुछ ने किराया लिए जाने की बात कही थी। इस पर शिवराज ने रविवार को निर्देश दिए कि मजदूरों से किसी तरह का किराया नहीं लिया जाए।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.