Categories: विशेष

मीडिया कर्मियों के लिये अपना दल ने दिये 12 लाख, मेरठ के हिस्से एक लाख

एमएलसी आशीष पटेल ने कोरोना वायरस की रिपोर्टिंग में काम कर रहे मीडियाकर्मियों के लिये सेनिटाइजर व मास्क हेतु सौंपी सहायता राशि।   eradioIndia


    • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

    नई दिल्ली। अपना दल (एस) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद आशीष पटेल ने कोरोना वायरस के गम्भीर संक्रमण के दौर से गुजर रहे उत्तर प्रदेश में रोकथाम व बचाव के लिए मीडिया कर्मियों के लिए हैण्ड सेनिटाइजर, मास्क थ्री लेयर ब्रांड व मीडिया रिपोर्टिंग के समय आवश्यक अन्य चिकित्सीय सामग्री क्रय करने के लिये 12 लाख रुपए अपनी निधि से दिये हैं। 

    किस जिले में मिली कितनी राशि

    इस सम्बंध में उन्होंने अपने नोडल जिले वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा है कि खरीदी गयी सामग्री सम्बंधित जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से तत्काल वितरण करना सुनिश्चित करें। जनपद नोएडा को 3 लाख, लखनऊ 2 लाख, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, बरेली, मिर्जापुर व मेरठ को एक एक लाख रुपये आवंटित किये गए हैं। 

    मेरठ जिलाध्यक्ष बोले, हम मीडियाकर्मियों की हरसंभव मदद करने को तैयार

    अपना दल एस के जिलाध्यक्ष मेरठ सुधीर पंवार ने पार्टी द्वारा मीडियाकर्मियों के लिये की गई इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि वो पत्रकारों के लिये हर संभव मदद करने को तत्पर रहेंगे। पदाधिकारियों ने अपने नेता के द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए कोरोना की रोकथाम के लिए अपनी निधि से उपकरण खरीदने के लिये सहायता राशि दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

    Recent Posts

    प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

    शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

    1 hour ago

    होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

    वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

    1 hour ago

    सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

    सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

    2 days ago

    यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

    ₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

    2 days ago

    सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

    सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

    2 days ago

    Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

    अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

    3 days ago

    This website uses cookies.