Categories: विशेष

मुरादाबाद मंडल कमीश्नर ने किया चांदपुर का दौरा

  • जितेंद्र शर्मा जीतू, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। नोडल अधिकारी कमीश्नर मुरादाबाद ने तहसील नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों से डाक बंगले पर पहुंचकर वार्ता करते हुए आज रात से शुरू हो रहे लॉकडाउन की सफल के लिए निर्देंश दिये।

चांदपुर शासन की ओर से आज रात से 56 घण्टों के लिए शुरू होने जा रहे लॉकडाउन की सफलता के लिए शासन द्वारा जनपद बिजनौर के लिए मुरादाबाद मंडल कमीश्नर विरेन्द्र कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। लिहाजा नामित नोडल अधिकारी विरेन्द्र कुमार सिंह आज शुक्रवार की सुबह डांक बंगले पर पहुंचे और तहसील व पालिका अधिकारियों से वार्ता की।

विश्वस्त सूत्र बताते है कि आज शुक्रवार की सुबह डांक बंगले पर पहुंचे नोडल अधिकारी कमीश्नर विरेन्द्र कुमार सिंह ने तहसील पालिका अधिकारियों से आज रात से शुरू होने वाले तीन दिवसीय लॉकडाउन की सफलता के लिए वार्ता की। साथ ही पालिका के ई.ओ अनुज कौशिक से नगर क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था, कोविड संचारी रोग नियंत्रण अभियान, पेय जल की व्यवस्था, जल भराव, बाढ़ के रोकथाम व सेनिटाईजिंग पर जरूरत से ज्यादा महत्व देने के आदेश दिये। साथ ही 25 फॉगिंग की नई मशीन खरीदने के निर्देश भी दिए।

डांक बंगले पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ राकेश श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार व पालिका के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक आदि थे।

भाजपा सभा सदों ने उठाया सवाल

कमीश्नर साहब के दौरे को लेकर नगर में चर्चाएं शुरू हो गई, चर्चाओं में नामित बीजेपी के सभासद राहुल खन्ना का कहना था कि हमारे द्वारा सीएम को प्रेषित पालिका के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिसकी जांच को कमीश्नर साहब हवाई दौरे पर आये थे, लेकिन हमें बुलाया नहीं गया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

14 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

2 days ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

2 days ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

2 days ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

2 days ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

2 days ago

This website uses cookies.