Categories: विशेष

मुस्लिमों को भड़काने वाली पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार, एंड्राइड फोन बरामद

  • फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू के अंतर्गत मुस्लिम धर्म के लोगों को भड़काने के उद्देश्य से भड़काऊ पोस्ट डालने वाला अभियुक्त को थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और उनकी टीम के सिपाही राजीव कुमार व सिपाही दीपक कुमार द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। आपको बताते चलें कि सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर मुस्लिम धर्म के लोगों को भड़काने के उद्देश्य से एक अभियुक्त ने भड़काऊ पोस्ट डाल दी थी। जिसको मद्देनज़र रखते थाना मुरादनगर पुलिस के उपनिरीक्षक पम्मी चौधरी ने अपनी ओर से मुस्लिम धर्म के लोगों को भड़काने वाले अभियुक्त के विरुद्ध एक लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।


हालांकि, जिसके उपरांत थाना मुरादनगर पुलिस ने रविवार सुबह लाॅकडाउन के अंतर्गत अपनी सक्रियता के चलते फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले अभियुक्त को ग्राम भिक्कमपुर से गिरफ्तार कर लिया है और फिर उसको थाने ले आई हैं। वहीं, थाने लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्त शाहिद पुत्र इदरीश निवासी थाना मुरादनगर ने बताया कि उसने अपने ओप्पो कंपनी के एंड्राइड मोबाइल फोन से अपने फेसबुक अकाउंट से एक भड़काऊ पोस्ट डालते हुए अपने मुस्लिम समाज के लोगों को भड़काने का कार्य किया था, जिससे माहौल बिगड़ सकता था।

गौरतलब है कि मिली जानकारी के मुताबिक भड़काऊ पोस्ट में दिल्ली हजरत निजामुद्दीन के तबलीगी जमातियों के विरुद्ध दिल्ली सरकार द्वारा दर्ज हुए मुकदमें के विरोध में अपील की गई थी और सभी मुस्लिम धर्म के लोगों को एकत्रित होकर करोना वायरस के संक्रमण और दिल्ली सरकार की नीतियों से लड़ने का संदेश भी दिया गया था। थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शाहिद कि इस भड़काऊ पोस्ट से माहौल बिगड़ सकता था। जिसके चलते पुलिस ने इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके इसको जेल भेज दिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.