Categories: विशेष

मुस्लिम धर्म पर वीडियो बनाकर उगला जहर, शातिर को पुलिस ने दबोचा

  • फाईज़ अली सैफी | eradioIndia

गाज़ियाबाद। COVID-19 (कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते देशभर में लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू जारी है। इतना ही नहीं, लोग-बाग लाॅकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन भी करते नज़र आ रहे हैं और बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। जिनके विरुद्ध सरकार और पुलिस-प्रशासन भी कड़ी कार्रवाई करता नज़र आ रहा है। गौरतलब है कि पुलिस-प्रशासन ने अब ड्रोन कैमरों से भी लोग-बागों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी है।


आपको बता दें कि मुरादनगर थानाक्षेत्र कि काॅलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति ने मुस्लिम धर्म के विरुद्ध टिया-टिप्पणी करते हुए पहले तो एक वीडियो रिकॉर्ड की और फिर उस वीडियो को सोशल नेटवर्किग साइड पर वायरल भी कर दिया। बता दें कि जैसे ही पुलिस के सामने यह मामला आया तो पुलिस ने मुस्लिम धर्म के विरुद्ध जहर उगलने वाले व्यक्ति को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। वहीं, पुलिस को पकड़े गए शातिर अभियुक्त ने अपना नाम अक्षय पुत्र रामपाल निवासी थाना मुरादनगर गाजियाबाद बताया है।

दरअसल, भारत के कई राज्यों में COVID-19 (कोरोना वायरस) जैसे-जैसे अपने पैर पसार रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है, तो वहीं डॉक्टरों की टीम भी इस वायरस के संक्रमण पर विराम लगाने के लिए जगह-जगह घूम रही है और उनका चेकअप कर रही है, इसी क्रम में कई अलग-अलग जगहों पर डॉक्टरों के साथ बदसलूकी और उनके साथ मारपीट करने का प्रयास करने का मामला भी सामने आया है। जिसमें, मुस्लिम समाज के कुछ लोग प्रकाश में आ रहे हैं, जिन्हें इस तरह के लोग टारगेट कर रहे हैं और इससे अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि, पुलिस ने पकड़े गए शातिर अभियुक्त अक्षय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके उसको जेल भेज दिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.