Categories: विशेष

मैकेंजी फॉय ने की किएरा नाइटली की प्रशंसा

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री मैकेंजी फॉय ने ‘द नटक्रैकर एंड द फोर रियाल्म्स’ में अपनी सह-कलाकार किएरा नाइटली में अपनी एक दोस्त को पाया। उनका कहना है कि वह एक बहुत अच्छी और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। फॉय ने कहा, “किएरा गजब की हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह बेहद अच्छी और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं।

आप उनसे वाकई में किसी भी चीज पर बात कर सकते हैं। वह एक दोस्त की तरह आपकी बातों को ध्यान से सुनती हैं। किएरा के साथ काम करने का उनका सबसे पसंदीदा लम्हा कौन सा रहा? इस पर फॉय ने कहा, “मुझे नहीं पता। हमने साथ में काफी सारा वक्त बिताया, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि जब हम आराम से सेट पर बैठकर बेतुकी बातें करते थे, वह पल अच्छा रहा। उन्हें जानना वास्तव में बेहद मजेदार रहा।

यह ईटीए हॉफमैन द्वारा लिखित शॉट स्टोरी ‘द नटक्रैकर एंड द माउस किंग’ और मारियस पेटिपा व प्यॉतर इल्यिच चैकोव्स्की के नृत्यनाटक ‘द नटक्रैकर’ पर आधारित है। यह एक लड़की की कहानी है, जिसे अपनी बीमार मां से तोहफे में एक बंद अंडा मिलता है और फिर इस अंडे की चाबी पाने के लिए उसके जादुई सफर को दशार्या गया है। ‘द नटक्रैकर एंड द फोर रियाल्म्स’ को भारत में 10 मई को स्टार मूवीज पर प्रसारित किया जाएगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

4 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

24 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.