हादसे में छह घायल, जांच में जुटी पुलिस
मैनपुरी, जिले में सोमवार की देर रात को सरिया लदा एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। हादसे में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक, उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भेजकर साथ ही जांच शुरू कर दी है।
यह घटना कुरावली थाना क्षेत्र स्थित खिरिया पीपर गांव की है, जहां सोमवार देर रात सरिया से लदा ट्रक एक मकान में घुस गया। हादसे में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), उनकी पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कन्नौज के रुद्रपुर निवासी कवींद्र और औरेया निवासी परिचालक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को घटना के संबंध में बताया कि सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। हादसे में दम्पति समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हैं। ट्रक में करीब आठ लोग सवार थे।
मैनपुरी सीएमओ पीपी सिंह ने बताया कि घटना में घायल छह लोग अस्पताल लाए गए हैं। घायलों में कन्नौज निवासी मुनेश कुमार (35), रामनारायण (35), संजीव (40), सुनील (24), देवेंद्र (40) और अखिलेश (19) हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.