Categories: विशेष

मोदी सरकार से बकाया राशि के लिए दिल्ली कूच करेंगे कमलनाथ सरकार के मंत्री

भोपाल: खराब माली हालत से जूझ रही कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) अब मोदी सरकार से बकाया राशि जुटाने के लिए दिल्ली कूच की तैयारी में हैं. सीएम कमलनाथ के आदेश के बाद अब प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी केंद्र से बकाया राशि जुटाने के लिए जनवरी में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

दरअसल, साल के पहले तीन महीने जनवरी, फरवरी और मार्च काफी अहम हैं. केंद्र सरकार को इन महीनों में राशि खर्च करनी होती है. माना जाता है कि जो राज्य लगातार संपर्क में रहते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलता है.

जानकारी के मुताबिक, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अगले हफ्ते न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं को सेंट्रल पूल में लेने और खरीदी के भुगतान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करेंगे. बता दें कि, केंद्र सरकार ने गेहूं नहीं लिए तो प्रदेश पर 1400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. राज्य ने केंद्र सरकार की नीतियों के तहत किसानों से गेहूं खरीदा है. इसमें से सात लाख मीट्रिक टन गेहूं का सेंट्रल पूल में उठाव कराने का मामला अभी तक अटका हुआ है. साथ ही गेहूं खरीदी का भुगतान भी लंबित चल रहा है.

भावांतर व फसल बीमा का पैसा भी बकाया. कृषि विभाग के भावांतर भुगतान योजना के 1 हजार करोड़ रुपए अभी तक नहीं मिले हैं. इसी तरह फसल बीमा योजना में केंद्रांश बीमा कंपनियों को मिलना बाकी है. इसके बिना किसानों को फसल बीमा का भुगतान नहीं होगा. वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल भी मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की लंबित राशि हासिल करने का प्रयास करेंगे.

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

11 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

12 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

12 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

12 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

12 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

1 day ago

This website uses cookies.