मेरठ। कानपुर देहात में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी विकास दुबे की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है तो वहीं पूरे प्रदेश में और पुलिस महकमे में विरोध के स्वर देखने को मिल रहे हैं, जहां पर विपक्षी नेताओं ने मौजूदा उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं पर राजनीतिक गलियारों में अपराधियों के गलियां करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
ऐसे में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से फेसबुक टि्वटर और व्हाट्सएप पर श्रद्धांजलि व मोमबत्ती गैंग भी जाग उठा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जिस तरीके से माेमबत्ती जलाने वाले और श्रद्धांजलि गैंग के लोग आवाज उठाते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। अगर यही लोग अपराधों के प्रति, अपराधियों के प्रति अपनी आवाजों को बुलंद करें और सरकार को मजबूर करें तो शायद इस तरह की घटनाएं बमुश्किल ही होंगी।
कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि विकास दुबे का कोई मजबूत कनेक्शन सत्ताधारी गलियारे में भी हो, लेकिन देखना यह होगा कि आज की घटना के बाद, सीमाएं सील करने के बाद, क्या पुलिस महकमा अपराधी विकास दुबे को पकड़ने में कामयाब हो पाता है या नहीं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.