लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार कोरोना टेस्ट टाले जा रहे हैं, उससे वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल रहा है।
यादव ने कहा कि प्रदेश इस समय कोरोना के साथ-साथ कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत का भी शिकार है। जिस प्रकार कोरोना टेस्ट टाले जा रहे हैं, उससे वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल रहा है और अब कोरोना पीक कब आएगा कहा नहीं जा सकता।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार पूर्णतः विफल साबित हो चुकी है। हत्या-बलात्कार के मामले थम नहीं रहे हैं। अपराधी बेखौफ अपने धंधे चला रहे हैं। बरेली के फरीदपुर में एक छात्रा की हत्या कर उसका शव फेंका गया। उन्नाव में एक युवती का शव मिला। चित्रकूट में महिला से गैंगरेप की घटना हुई। बरखेड़ा में घर में घुस कर युवती से बलात्कार किया गया।
दरअसल, भाजपा के बस में अपराध नियंत्रण नहीं रह गया है। सत्ता दल के नेता अपनी दबंगई दिखाने में पीछे नहीं है। अधिकारी तो एक कान से सुनकर उनकी बातें दूसरे कान से उड़ा देते है। ठोको नीति के मंत्र की प्रशासन ने गांठ बांध ली है। नतीजतन उत्तर प्रदेश अपराधियों का पनाहगाह बनता जा रहा है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.