मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने घोषणापत्र पढ़ा है कि छह माह में देश के युवा मोदी को डंडे मारेंगे। उन्होंने कहा, मैंने भी तय कर लिया कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास बढ़ा दूंगा। पिछले 20 साल से गाली सुनता आ रहा हूं और अपने आप को गाली प्रूफ बना लिया है।
उन्होंने कहा कि छह माह में उनकी पीठ डंडे झेलने को तैयार हो जायेगी। इसके लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास बढ़ा दूंगा। इस बीच गांधी खड़े हुए और बोले कि रोज़गार के बारे में बोलिये। इसपर भाजपा एवं कांग्रेस के सदस्यों के बीच तकरार हो गयी। इसबीच मोदी ने कहा, मैं तो 30-40 मिनट से बोल रहा था मगर करंट पहुंचते-पहुंचते इतनी देर लगी। ट्यूबलाइट के साथ ऐसा ही होता है।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कहा, ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता। मोदी ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 और डिजीटल इकॉनोमी देश में रोज़गार के करोड़ो नये अवसर ले कर आ रहा है। कौशल विकास एवं नयी जरूरतों के हिसाब से श्रमबल तैयार करना होगा। पिछली सदी की सोच से आगे बढ़ना होगा और नई सोच से बदलाव का स्वागत करना होगा।
उन्होंने श्रम सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार श्रमिक संगठनों से चर्चा करके श्रम सुधार कर रही है। इसके बाद रोज़गार के अवसर और बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम ऐसे ही नहीं होगा। सरकार ने ढांचागत क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। रोज़गार के भी अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि उनके लिए ढांचागत विकास का मतलब सीमेंट कांक्रीट के जंगल नहीं बल्कि देश के लोगों के भविष्य, आशा एवं आकांक्षाओं का निर्माण है। उन्होंने दिल्ली में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के निर्माण का उदाहरण दिया और कहा कि 2009 में बनी यह योजना 2014 तक कागजों की शोभा बढ़ाती रही। 2014 में उनकी सरकार ने मिशन मोड में काम करके इसे तैयार कर दिया।
इससे पहले रोज़गार की कमी के आरोपों का मुकाबला करते हुए मोदी ने कहा कि वह इस बात के लिए विपक्ष के आभारी हैं कि वे उनसे काम की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, एक काम हम नहीं करेंगे और न ही होने देंगे। हम आपकी बेरोज़गारी नहीं हटने देंगे। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, स्टार्ट अप, स्टैंड अप योजनाओं से देश में स्वरोज़गार की ताकत बढ़ी है।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.