गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मसूरी पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जब पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के बहाने ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ़्तार किया। पुलिस को इसके पास से एक रेलवे का फर्जी आईकार्ड और दो रेलवे की मोहरे भी बरामद हुई।
आपको बता दें कि थाना मसूरी पुलिस के उपनिरीक्षक दीपक कुमार, वरिष्ठ सिपाही सतेंद्र कुमार, सिपाही गजेंद्र कुमार ने रेलवे में नौकरी लगवाने के बहाने ठगी करने वाले एक शातिर ठग को शनिवार सुबह पुराना डासना पुल के टोल टैक्स के पास से उस समय गिरफ़्तार कर लिया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय था।
गौरतलब है कि शातिर ठग का यह मामला उस वक्त सामने आया जब संतराम यादव पुत्र स्वर्गीय संयोदान सिंह निवासी थाना मसूरी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पुत्र सरदारा की रेलवे में टीटी के पद पर नौकरी लगवाने को लेकर वह उससे ढाई लाख रुपए ठग चुका हैं और बाद में अब वह केवल झांसा ही दे रहा था।
थाना मसूरी प्रभारी निरीक्षक उमेश पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शातिर ठग द्वारा फरीदाबाद, हापुड़ व अन्य जनपदों में भी ठगी किए जाने का भी मामला प्रकाश में आ रहा हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.