मुंबई। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan ) ने हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद वह अचानक ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे और लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी. एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि, ‘देश में चींटी मर गई, तो मुसलमान जिम्मेदार, हाथी मर गया तो मुसलमान को जिम्मेदार ठहरा दिया, यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्मेदार है. आखिर यह साजिश कर कौन रहा है, कभी सोचा आप लोगों ने.’
एजाज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग शुरू हो गई. यही नहीं इस मामले के बाद एजाज के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन (Mumbai Khar Police Station) में मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. जिसके बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एजाज को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें एक्टर ने हाल ही में फेसबुक लाइव पर विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कोरोना से ध्यान हटाने के लिए मामले को सांप्रदायिकता से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि, ‘जो भी लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें कोरोना हो जाना चाहिए.’ इतना कहने के बाद एजाज उठे और चले गए. लेकिन, उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.