जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की एकलपीठ ने कहा कि प्राथमिक जांच में जो साक्ष्य मिले हैं उससे साबित हो रहा है कि आरोपी मुकेश शर्मा के पास बिना वैधानिक लाइसेंस के भारी मात्रा में असला मिला है। ट्रायल जारी है और आरोपी के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं, ऐसी स्थिति में जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।
एसटीएफ भोपाल ने आरोपी मुकेश के पास से 315 बोर पिस्टल के 350 कारतूस और 32 बोर पिस्टल के 50 कारतूस बरामद किए थे।
एसटीएफ ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर 23 नवंबर 2018 को आरोपी को गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी अवैध रूप से हथियार एवं कारतूस की खरीद-फरोख्त का काम करता है। इससे पहले हाईकोर्ट ने 23 जनवरी, 2 अप्रैल और 27 अगस्त 2019 को आरोपी की जमानत अर्जियां खारिज कर दी थीं। मुकेश ने चौथी बार जमानत आवेदन पेश कर कहा कि उसके पास 12 बोर गन और 315 बोर रायफल रखने का लायसेंस है।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.