Categories: विशेष

लाॅकडाउन के अंतर्गत लाठी-डंडे और पत्थरबाजी कर रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार, दस फरार

पुलिस को रावली रोड पर भ्रमण के दौरान मिली थी इकट्ठा भीड़, अफरा-तफरी में मौके से पांच अभियुक्त गिरफ्तार, दस फरार, तलाश जारी।

  • फाईज़ अली सैफी | eradioIndia

गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे भारत देश लाॅकडाउन मोड पर चल रहा है, और लोग-बाग अपने-अपने घरों में लॉक होकर सरकार के नियमों का पालन कर रहे है। आपको बताते चलें कि स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार दोपहर मुरादनगर के रावली रोड इलाके स्थित कमला बस्ती में नाली-खड़ंजे की साफ-सफाई को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए थे तथा दोनों में लाठी-डंडे चल गए थे और पत्थरबाजी भी हो गई थी, जिसे देखने के लिए मोहल्ले-पड़ोस के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
गौरतलब है कि इसी दौरान क्षेत्र का भ्रमण करती आ रही थाना मुरादनगर पुलिस की नज़र जैसे ही इकट्ठी भीड़ पर पड़ी तो भीड़ पुलिस का सायरन वहां से तितर-बितर होने लगी और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच बलवाईयों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि, अन्य दस बलवाई पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम औरंगजेब, भूरा पुत्र वल्लू, आसिफ पुत्र असलम, जुबेर पुत्र सलीम और पांचवे ने शब्बीर पुत्र लतीफ निवासी थाना मुरादनगर गाजियाबाद बताया है। वहीं पुलिस के मुताबिक इस बलवे में दस लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनमें आसिफ, गुलजार पुत्र वल्लू, वल्लू पुत्र नियाजू नगीना पुत्री वल्लू, वक्से पत्नी वल्लू जोकि एक ही परिवार के हैं और इसके अलावा रिहान पुत्र वकील, वकील पुत्र लतीफ, वकीला पत्नी वकील, नन्हू पुत्र शब्बीर, कलुआ पुत्र इदरीश निवासी थाना मुरादनगर भी शामिल है।

थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त लाॅकडाउन के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन कर बलवा कर रहे थे, जिन्हें तीन नंबर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने अपनी टीम समेत अपनी सक्रियता के चलते मौके से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जिन अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.