Categories: विशेष

लाॅकडाउन में हो रही थी पेट्रोलिंग, पुलिस ने दबोचे चार शातिर

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। कोविड-19(कोरोना वायरस) के संक्रमण को मद्देनज़र रखते देशभर में लाॅकडाउन बराबर जारी है। वही, लोग-बाग भी अपने-अपने चेहरों पर मास्क लगाकर खुद को सैनिटाइजर करते खूब नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग-बागों ने सामाजिक दूरियां भी बनाई हुई हैं और वह नियमों का पालन करते कहीं ना कहीं दिखाई भी दे रहे हैं। जबकि, कुछ लोग लाॅकडाउन के नियमों की धज्जियां भी उड़ाते नज़र आ रहे हैं, और पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध समय-समय पर कानूनी कार्रवाई भी कर रही है।

वहीं, दूसरी तरफ अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, और वह पुलिस की आंखों में धूल-झोंक कर मादक पदार्थो की तस्करी करने में सक्रिय है, जोकि पुलिस की सक्रियता के चलते कहीं ना कहीं धर-दबोचे जा रहे हैं।

बता दें कि ऐसे में जनपद एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा लॉकडाउन में भी शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस के विभिन्न अभियान भी बराबर जारी है। इसी दौरान पुलिस भी लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का खूब पालन करा रही है तथा जो लोग लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है। पुलिस की ऐसे आपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर बराबर नजर बनी हुई है।

आपको बता दें कि इसी क्रम में जनपद के एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए थाना टीला मोड़ पुलिस ने मंगलवार रात्रि थानाक्षेत्र से पेट्रोलिंग के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने इनके पास से 2 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा एवं दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सूरज पुत्र हरी केशव यादव, दूसरे ने रविंद्र पुत्र मोहन, तीसरे ने आदिल पुत्र जफर निवासी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद और चौथे ने शिवम पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद बताया है।

थाना टीला मोड़ प्रभारी निरीक्षक चरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जोकि अवैध गांजा और अवैध चाकू सहित थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। जिन्हें, पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते पेट्रोलिंग के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

21 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

22 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

22 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.