Categories: विशेष

लॉकडाउन में भी नहीं थम रही अवैध शराब की तस्करी, कई गिरफ्तार

  • फाईज़ अली सैफी || eradioIndia

गाज़ियाबाद। जनपद में तस्करों का काम लॉकडाउन के दौरान भी जोर पकड़े हुये है, यहां पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया जो अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे थे। थाना मोदीनगर पुलिस ने एक तस्कर गिरफ्तार किया है, पुलिस को इसके पास से अवैध शराब की एक पेटी बरामद हुई है, जोकि हरियाणा मार्क की है। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम ओमकार उर्फ हनुमान पुत्र महावीर निवासी थाना मोदीनगर गाजियाबाद बताया है। थाना मोदीनगर प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जोकि कर्फ्यू में भी अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा मादक पदार्थों का तस्कर, नशीली गोलियां बरामद

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनता कर्फ्यू में भी मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस को इसके पास से 235 नशीली गोलियां(अल्प्राजोलम) बरामद हुई है। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विष्णु कोशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है, जोकि ऐसे माहौल में भी नशीली गोलियों की तस्करी कर रहा था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है।

थाना टीला मोड़ पुलिस ने 45 लीटर मिश्रित शराब व यूरिया सहित नगदी बरामद की

गाज़ियाबाद। क्षेत्राधिकारी चतुर्थ साहिबाबाद के निर्देशन में थाना टीला मोड़ पुलिस को बुधवार रात्रि गश्त के दौरान उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को महमूदपुर बंबा कि पुलिया से गिरफ्तार किया। पुलिस को इसके पास से 45 लीटर मिश्रित अवैध शराब व 450 ग्राम यूरिया सहित 2,500 रुपए की नगदी बरामद हुई है। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सुनील पुत्र मंसाराम निवासी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद बताया है। थाना टीला मोड़ प्रभारी निरीक्षक रण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गण को लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू के अंतर्गत गश्त के दौरान अवैध शराब सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.