Categories: विशेष

वाराणसी से आजमगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मऊ और शक्तिनगर के लिये घूमा बसों का पहिया

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

वाराणसी। अन-लॉकडाउन के पहले दिन यानी आज से वाराणसी के कैंट से पहली ट्रेन गुजरेगी उससे पहले रोडवेज की बसें शुरू हो गई हैं। इससे आसपास के जिलों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए आने में भी सहूलियत होगी। वाराणसी स्टेशन के सामने स्थित बस अड्डे से सुबह दस बजे तक पांच जिलों के लिए बसें रवाना की गईं। बसों में सीट के बराबर ही यात्रियों को ले जाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन सीट से भी कम यात्री बसों में मौजूद रहे। फिलहाल निजी बसों को चलाने की अनुमति नहीं है। 

रोडवेज बस अड्डे पर व्यवस्था भी बदल बदली रही। बैरिकेडिंग के जरिए पूरे रोडवेज बस अड्डे को इस तरह से सील कर दिया गया था ताकि बनाए गए गेट से ही यात्री अंदर आ सकें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही रोडवेज परिसर में प्रवेश मिला। पहले दिन लोग घरों से कम निकले इसकी वजह से यात्रियों का टोटा रहा। बसों को बिना सीटें भरे ही रवाना किया गया। पहले दिन आजमगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मऊ और शक्तिनगर के लिए बसें भेजी गईं।
बस में चालक और परिचालक के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। बस में चढ़ने वाले यात्रियों का हाथ भी परिचालक सैनिटाइज कराते रहे। कोरोना वायरस से बचाव को जागरुक करने के लिए बसों के अंदर और बाहर पहले से पोस्टर लगाए गए हैं। यात्रियों को आरोग्य सेतु एप मोबाइल में रखना अनिवार्य है। कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

2 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.