बिहार

विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार की मनमोहन सिंह से की तुलना

नीतीश कुमार सिर्फ नाम के सीएम, सारे फैसले लालू आवास से लिए जाते हैं: विजय सिन्हा

पटना। बिहार की विधि व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना मनमोहन सिंह से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र में मनमोहन सिंह सिर्फ नाम के प्रधानमंत्री थे, उसी तरह की स्थिति नीतीश कुमार के साथ है। वह सिर्फ नाम के सीएम हैं, सारे फैसले लालू आवास से लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो बोलेंगे उन्हें करना पड़ेगा, इसलिए पूरे राज्य में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। अपराधी प्रशासन और सरकार के काबू में नहीं आ रहे है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के 10 माह में 5000 लोगों की हत्या हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि आज के राजनीति माहौल से राज्य के डीजीपी भी परेशान हो गये हैं, वह भी दबाव में रहते हैं। हालात यह है कि अपने हक मांगने वालों पर लाठी डंडे बरसाये जा रहे हैं, उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। बिहार के थानों में बढ़ते अपराधों पर कोई समीक्षा नहीं होती है। जो केस दर्ज भी होते हैं तो वह विपक्ष के दबाव में किए जाते हैं।

विजय सिन्हा ने इस माह नालंदा में युवक की बेरहमी से हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के गृह जिले में पहले तो चार दिन तक पुलिस एफआईआर करने से परहेज करती रही जबकि एफआईआर करने के 15 दिन बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

38 minutes ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

15 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

16 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

This website uses cookies.