विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.24 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 476.88 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 1.30 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.74 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.56 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.