Categories: विशेष

विद्यार्थियों ने मोटरसाइकिल को फांसी लगाकर डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का किया विरोध

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। स्टूडेंट सेवा समिति, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, एनएसयूआई द्वारा छात्रों का पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मेरठ काॅलेज मेरठ मुख्य द्वार पर मोटरसाइकिल को फांसी लगाकर डीजल पैट्रोल की बढीं कीमतों का विरोध-प्रदर्शन किया हैं। मेरठ कालेज के मुख्य द्वार से चौधरी चरण सिंह पार्क होते हुए कचहरी के चक्कर लगाकर वापस मेरठ कालेज मेरठ क मुख्य द्वार पर मोटरसाइकिल को फांसी लगाकर डीजल-पैट्रोल की बढी कीमतों का विरोध-प्रदर्शन किया हैं। स्टूडेंटे सेवा समिति के अध्यक्ष करार हुसैन ने कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री दामोदर दास नरेन्द्र मोदी भारत देश की आत्मा बहुजन समाज विद्यार्थियो को सुरक्षित रखना चाहिए था। एनएसयूआई के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने भारत देश के जनता का विरोधी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से बढीं कीमतों का विरोध-प्रदर्शन कर तेल पर बढीं कीमतों को वापस लेने को कहा हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ प्रभारी आरडी गादरे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति आज भुखमरी की कगार पर हैं।

छात्र मजदूर, किसान दुकानदार, व्यापारी, देश की आत्मा बहुजन समाज कहे जाने वाले किसान मजदूर विद्यार्थी जीवन कोरोना वायरस महामारी संक्रमण रोग के लिए तीन-चार महीनों से परेशान हाल हैं। उधर आए-दिन पेट्रोल डीजल, बिजली के बिल की बढीं कीमतों से लोग परेशान हाल हैं। जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है। पेट्रोल-डीजल के कच्चे तेल की कीमत बहुत कम है लेकिन भारत सरकार आए-दिन कीमतें आसमान छू रही हैं। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के मनोज कुमार, राहुल ने जनता की जेबों पर सरकारी डाका डालने वाली सरकार बताया हैं। अदनान, फिरोज सैफी, एडवोकेट आवेश सैफी, अहमद काजिम, ओमवीर सिंह ने कहा कि लोकडाउन से परेशान हाल जनता की मदद करने के बदले प्रधानमंत्री से अपना को लूटने का काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री/प्रदेश के मुख्यमंत्री से भारतीय विद्यार्थियो की माॅग पर पेट्रोल-डीजल के दाम 30 से 35 रुपये करने की मांग की हैं।
देश के प्रधानमंत्री/मुख्यमन्त्री जी को ज्ञापन देने का काम किया और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हुए कम कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया और सभी छात्रों ने मिलकर इस तरह की सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए कहा की सरकार की ऐसी नीतियों को हम स्टूडेंट सेवा समिति वाले भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, एनएसयूआई संगठन वाले इन नीतियों का बॉयकॉट करते हैं। क्योंकि 4 महीने के लोकडाउन में घरों के अंदर खाने के लिए नहीं है, कोई रोजगार का साधन नहीं है, उसी को देखते हुए आज सरकार ने पेट्रोल के दाम और डीजल के दाम दोनों इतने बढ़ा दिए हैं के छात्रों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक तरफ स्कूल और कॉलेज की फीस को लेकर फीस भरने के लिए पैसे नहीं हैं, अपनी किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं है, और दूसरी तरफ सरकार ने आने-जाने का साधन भी महंगा कर दिया हैं।
पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के बाद छात्रों का जीना दुश्वार हो रहा है और देश की जनता यह अपील कर रही है कि जब कच्चे तेल के दाम बहुत कम है तो आखिर पेट्रोल और डीजल का कितने दाम बढ़ाने की क्या जरूरत थी, अगर यह पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हुए तो छात्र सभी रोड पर आकर एक जन आंदोलन करेंगे, जिसकी वजह से अगर हमारी यह सुनवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन बडा रूप लेगा। हमें न्याय चाहिए इस देश की जनता को रोजगार, शिक्षा, पेट्रोल-डीजल इन सभी में जो जनता की भलाई हो जनता को बेनिफिट हो हम सरकार से अपील करते हैं। सरकार अपने भले के लिए कोई भी काम देश के अंदर ना करें, जिससे जनता को तकलीफ हो, क्योंकि 4 महीने के लाॅकडाउन के अंदर लोगों के पास खाने तक का पैसा नहीं है तो आज स्टूडेंट सेवा समिति और एनएसयूआई, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने मिलकर बाइक को मेरठ कॉलेज के गेट पर फांसी दी।
प्रदर्शन में स्टूडेंट सेवा समिति अध्यक्ष करार हुसैन, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, सचिन वर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ प्रभारी राजू गादरे, फिरोज सैफी, अहमद काजिम, सूर्याश, नन्हे खान, आवेश, ओमवीर सिंह, आदित्य, मोहित, आदि लोग मौजूद रहें हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

10 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

10 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

10 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.