देश

विपक्ष के नेता समेत 15 भाजपा विधायक बजट सत्र की कार्यवाही से निलंबित

शिमला। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 सदस्यों को बजट सत्र के शेष सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
विधानसभा सत्र के लिए आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ बैठक के दौरान सदस्यों के कथित कदाचार के लिए निलंबन का प्रस्ताव पेश किया।
प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि मत से मंजूरी दे दी, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने इसका जमकर विरोध किया। निलंबित विपक्षी सदस्यों सीट नहीं छोड़ने के कारण अध्यक्ष को व्यवस्था बहाल होने तक सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
भाजपा के निलंबित सदस्यों में जय राम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकिन्दर कुमार, विनोद कुमार, हंसराज, जनक, वलवीर वर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरिंदर शोरी, दीप राज, पूरन चन्द्र, इन्द्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर और रणवीर सिंह शामिल हैं।
इससे पहले आज सुबह लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देने की घोषणा की।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.