Categories: विशेष

व्यापमं चौराहा पर रात में रखी प्रतिमा, आपत्ति के बाद दिन में हटा ली

भोपाल. व्यापमं चौराहा पर सुबह लोग गुजरे तो यहां हाईमास्ट के नीचे एक सीमेंटेंड चबूतरे पर प्रतिमा रखी दिखी। कपड़ों में ढंकी ये प्रतिमा भगवान बुद्ध की बताई जा रही है। नगर निगम ने एक एनजीओ के माध्यम से रखवाई थी। इस तरह अचानक चौराहा पर प्रतिमा की स्थापना पर ट्रैफिक समेत प्रशासन की ओर से आपत्ति आई। इस पर नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता भी मौके पर पहुंचे। संबंधित एनजीओ द्वारा जिस तरह इसके लिए स्टैंड बनाकर स्थापित किया गया, उसे उन्होंने भी आपत्ति ली और इसके बाद इसे हटा लिया गया।

बताया जा रहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत रिसायकिल वेस्ट से ये प्रतिमा बनाई गई थी। इसकी स्थापना से निगम रिसायकिल वेस्ट के उपयोग को बताना चाह रहा था। निगम अफसरों का कहना है कि इसे रात को यहां ट्रायल बेस पर ही लगाया था। जब आपत्ति आई तो हटा ली गई। इस तरह की शहरभर में सौंदर्यीकरण के तहत 20 से 25 स्थानों पर प्रतिमाएं लगाने की योजना है। निगम आयुक्त दत्ता को इस प्रतिमा स्थापना के लिए बनाएं स्टैंड की डिजाइन भी ठीक नहीं लगी। निगम द्वारा प्रतिमा हटवाने के बाद फिलहाल विवाद थम गया है।

गौरतलब है कि नानके पेट्रोल पंप के पास रखी गई पूर्वमुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा पहले ही विवादों में है। जिसे लेकर हाईकोर्ट में प्रकरण चल रहा है। यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। यहां आजाद के वंशज अमित आजाद भी घरने पर बैठ चुके हैं।

नगर निगम ने यहां ट्रायल बेस पर प्रतिमा स्थापित की थी। ये शो-पीस की तरह थी, किसी धातु की नहीं थी। इसे लगाने के बाद जब सुबह देखा गया तो ठीक नहीं लगा, इसलिए इसे हटवा लिया गया। अब शहर में कई जगह पर सौंदर्यीकरण के तहत इस तरह की स्टेच्यू लगवाएंगे, लेकिन उसके लिए उचित प्रक्रिया की जाएगी। अभी सिर्फ ट्रायल किया जा रहा था।
– विजय दत्ता, नगर निगम आयुक्त

from Patrika : India’s Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NzA4uX

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.