Categories: विशेष

शराब माफिया का छह करोड़ का गेस्ट हाउस कुर्क, पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ

गैंगस्टर शराब माफिया रवि उर्फ अवनीश के विरुद्ध हुई कड़ी कार्रवाई।
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन के आदेश अनुसार गैंगस्टर शातिर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। जिसका अनुपालन करते हुए क्षेत्राधिकारी मोदीनगर की थाना निवाड़ी पुलिस ने एक गैंगस्टर अपराधी रवि उर्फ अवनीश(शराब माफिया) पुत्र रामकिशन निवासी थाना मोदीनगर की अपराधिक कृत्यों से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति(गेस्ट हाउस) को कुर्क कर दिया है।

गौरतलब है कि थाना निवाड़ी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार द्वारा इस अपराधिक मामले की विवेचन की जा रही थी, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई थी, जिसके चलते जिलाधिकारी के पत्रांक संख्या- 1827/रीडर- डीएम/2020 वाद संख्या- 01634/19 के नियम अनुसार गैंगस्टर शराब माफिया रवि उर्फ अवनी की अपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई अवैध संपत्ति खसरा संख्या- 491, खाता संख्या- 00861 मोदीनगर जोकि राम किशन वाटिका गेस्ट हाउस, कृष्णागंज तिबड़ा रोड इंद्रपुरी के नाम से चलाता था। 

वहीं, दूसरी प्रॉपर्टी खसरा नंबर- 572 रकबा 175 वर्ग मीटर ग्राम अबूपुर थाना निवाड़ी को उमाकांत तिवारी तहसीलदार मोदीनगर तथा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त रवि उर्फ अवनीश की अपराधिक कृत्यों से अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम- 1986 की धारा- 14(1) के अंतर्गत कुर्क कर दी गई हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ बताई जा रही है। वहीं, गैंगस्टर शराब माफिया रवि उर्फ अवनीश के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दो दर्जन मुकदमें भी दर्ज है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.