Categories: विशेष

शाम 7 से सुबह 7 बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि के आवागमन पर रोक: एसएसपी कलानिधि नैथानी

फाईज़ अली सैफी, गाज़ियाबाद। कोविड-19 (कोरोनावायरस) के दृष्टिगत जनपद के एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश अनुसार जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों के अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय सीमा पर लाॅकडाउन का पूर्णता पालन करने के लिए जनपद पुलिस द्वारा सघनता से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इतना ही नहीं, उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही भी अमल में बराबर लाई जा रही हैं।

गौरतलब है कि इसी क्रम में आपको अवगत कराते हुए बता दें कि शाम 7 से सुबह 7 बजे तक किसी भी व्यक्ति और वाहनों आदि की आवागमन पर रोक रहेगी। जबकि, केवल आवश्यक गतिविधियों, बीमार व्यक्तियों, सुरक्षा और चिकित्साओं सेवाओं को छोड़कर सभी की आवागमन पर रोक रहेगी।

गौरतलब है कि चार पहिया वाहनों में चालक के अतिरिक्त केवल दो ही व्यक्तियों की अनुमति होगी। इतना ही नहीं, आदेश के अनुसार यदि परिवार के बच्चे है तो केवल दो ही बच्चों को ले जाने की अतिरिक्त अनुमति है। इसके अलावा सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आकस्मिक सेवा को छोड़कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को अकेले ही मोटरसाइकिल चलने की अनुमति हैं, यदि मोटरसाइकिल सवार के पीछे यदि कोई महिला बैठी है तो उन दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। वहीं, तीन पहिया वाहनों में चालक के अतिरिक्त केवल दो ही व्यक्तियों के सवार रहने की अनुमति है।

आपको बता दें कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों समेत अन्य सभी पुलिसकर्मियों को लाॅकडाउन के नियमों का सही से पालन कराने को लेकर निर्देशित कर दिया गया हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति या फिर वाहन पर सवार कोई व्यक्ति लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.