टीम के आने की भनक लगने पर जोनल अधिकारी और एएचओ यदि लोकेशन पर पहुंच भी जाते हैं तो दूर खड़े होकर सर्वे की प्रोसेस को देखते रहते हैं। जहां जरूरत होती है वहां टीम एएचओ को मोबाइल पर फोन करके बुला लेती है। एक टीम ने वार्ड नंबर 32 से अपना दौरा शुरू किया। सरस्वती नगर और उसके आसपास के क्षेत्र में टीम ने कुछ लोगों से स्वच्छता की स्थिति को लेकर सवाल पूछे। दूसरी टीम ने बाग सेवनिया से शुरू किया। अगले कुछ दिन में इन दोनों टीम में कुछ और लोगों के जुड़ने की संभावना है। दोनों टीमों के असेसर जियो टैगिंग और टाइम स्टैंप फोटो ले रहे हैं। टीम जिस भी क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है, वहां फोटो इस तरह से ली जा रही है कि वह पूरा कवर हो।
इनके जवाब तय करेंगे स्टार रेटिंग
इनके जवाब तय करेंगे शहर की रैंकिंग
1. क्या आपका कचरा आपके घर से रोज कलेक्ट हो रहा है?
2. सूखा व गीला कचरा अलग देने के लिए कहा गया है
3. क्या आप आसपास क्राकरी बैंक, फूड बैंक, कचरे का रीयूज और रिसाइकल के संदेश और व्यवहार देखते हैं?
4. पड़ोस में कोई सीएंडडी वेस्ट दो दिन से अधिक समय तक लावारिस पड़ा देखते हैं?
5. क्या आपके शहर में होम कम्पोस्टिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है? क्या आप होम कम्पोस्टिंग करते हैं?
6. क्या आप निकटतम पब्लिक टॉयलेट का पता लगाने के लिए गूगल मैप का उपयोग करते हैं। क्या जानते हैं कि यह जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध है?
7. क्या आप अपने शहर के होटल, स्कूल, अस्पताल, आरडब्ल्यूए, सरकारी कार्यालय और बाजारों की रैंकिंग की जानकारी है?
8. क्या आपने कभी स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी में भाग लिया है या किसी संस्था की एेसी एक्टिविटी को देखा है?
9. आपको पता है कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में भाग ले रहा है?
10. क्या आप अपने शहर के कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट का अच्छ रखरखाव देखते हैं?
11. क्या आप अपने आसपास के स्वच्छता स्तर से संतुष्ट है।
12. क्या आप इन दिनों अपने शहर में आयोजित कार्यकमों में सिंगल यूज प्लास्टिक का कम उपयोग देखते हैं।
यहां सर्वेक्षण
नेहरू नगर, बिट्टन मार्केट, 11 नंबर, 12 नंबर सरस्वती नगर, डिपो चौराहा, रोशनपुरा, खटलापुरा, जहांगीराबाद बाजार, जद्दा, कुम्हार मोहल्ला, बाल विहार, वसुंधरा कॉलोनी, पुलिस लाइन, अहीरपुरा, कुम्हार मोहल्ला, मीट मार्केट, विजय मार्केट, पिपलानी ।
ये टीमें कर रहीं हैं शहरमें स्वच्छ सर्वेक्षण
केंद्र ने स्वच्छ सर्वेक्षण के इंडिपेंडेंट अॉब्जरवेशन के लिए इस बार इप्सॉस, कैंटार और क्यूसीआई तीन एजेंसियां नियुक्त की हैं। क्वालिटी कौंसिल अॉफ इंडिया (क्यूसीआई) ओडीएफ और वाटर प्लस के लिए सर्वे कर रही है। कैंटार स्टार रेटिंग के लिए और इप्सॉस ओवरऑल रैंकिंग का सर्वे कर रही है। तीनों एजेंसियों ने मैनेजमेंट, स्टेटिस्टिक्स और सेनिटेशन जैसी फील्ड के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को असेसर के रूप में नियुक्त किया है।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.