Categories: विशेष

सभासद पर हुए जानलेवा हमले का मात्र 3 घंटों के भीतर खुलासा, हमलावर गिरफ्तार

चुनावी रंजिश को लेकर किए गए था सभासद पर गोली चलाकर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
    • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

    गाज़ियाबाद। सभासद पर हुए गोलियां चलाकर जानलेवा हमले का मात्र 3 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए थाना मुरादनगर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, दूसरी तरफ गोली लगने से घायल सभासद को जनपद के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। जहां, घायल सभासद की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

    आपको बताते चलें कि बृहस्पतिवार शाम मुरादनगर थानाक्षेत्र कि डिफेंस कॉलोनी में एक अज्ञात हमलावर द्वारा वार्ड- नंबर 6 के सभासद शिवराज सिंह सैनी पुत्र सुखवंत सिंह सैनी पर गोलियां चलाकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया गया था। जिसमें, सभासद शिवराज सिंह सैनी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी, सूचना मिलते ही थाना मुरादनगर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल सभासद को जनपद के स्थानीय अस्पताल में यशोदा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं।

    Live34: world environment day पर जानें, हमने कैसे खत्म कर दिया जंगलों को || प्रकृति ने इंसान को कैसे ला दिया औकात पर, जाने इस वीडियो में

    आपको बता दें कि सभासद पर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही जनपद पुलिस के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने हमलावर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था। जिसके चलते मात्र 3 घंटों के भीतर हमला करने वाले हमलावर को स्थानीय लोगों द्वारा की गई पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया हैं। इतना ही नहीं, जैसे ही सभासद पर जानलेवा हमला हुआ था तो हमले की सूचना पुलिस ने तत्काल उसके परिवार वालों को दें दी थी, जिसमें सभासद के परिवार वालों ने दबी जुबान में चुनावी रंजिश को लेकर हमले की आशंका जताई थी।

    जिसको मद्देनज़र रखते घायल सभासद शिवराज सिंह सैनी के पुत्र पंकज ने पुलिस को अज्ञात हमलावर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। जिसके उपरांत थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने मात्र 3 घंटों के भीतर जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस को पकड़े गए हमलावर ने अपना नाम सुमित कुमार शर्मा उर्फ गोलू पंडित पुत्र रामकिशन निवासी थाना मुरादनगर बताया हैं।

    दरअसल, पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त सुमित शर्मा ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि लगभग 4 वर्ष पहले वह वार्ड- नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी से सभासद का चुनाव लड़ रहा था। अभियुक्त ने बताया कि चुनाव से पहले सभासद शिवराज सिंह ने उससे वादा किया था कि वह उसे चुनाव लड़वाएगा और उसका समर्थन करते हुए उसे जीत भी हासिल करवाएंगे।

    बता दें कि अभियुक्त सुमित शर्मा के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ। अभियुक्त के मुताबिक शिवराज सिंह ने वह वादा नहीं निभाया और उसके साथ धोखा कर दिया था और फिर धोखे से खुद ही निर्दलीय सभासद के चुनाव पद के लिए तैयार होकर चुनाव में खड़ा हो गया था।

    क्षेत्राधिकारी सदर धर्मेद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभासद पर हुए जानलेवा हमले का कारण चुनावी रंजीत का होना प्रकाश में आ रहा हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए हमलावर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसको जेल भेज दिया हैं।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

    Recent Posts

    प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

    शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

    29 minutes ago

    होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

    वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

    35 minutes ago

    सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

    सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

    2 days ago

    यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

    ₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

    2 days ago

    सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

    सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

    2 days ago

    Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

    अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

    3 days ago

    This website uses cookies.