डीएम अजय शंकर पांडे के निर्देश पर मोदीनगर तहसीलदार ने राशन डीलर को 98 कुंटल राशन विक्रय करते रंगे हाथ पकड़ा, राशन सहित ट्रक पर भी की गई कार्यवाही
गाज़ियाबाद। जनपद में सरकारी राशन की कालाबाजारी करने पर मोदीनगर तहसील के अंतर्गत संबंधित राशन विक्रेता और खरीदने वाले व्यापारी पर जिला-प्रशासन पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही 98 कुंटल राशन के साथ संबंधित ट्रक पर भी कार्यवाही की गई हैं। ज्ञातव्य हो कि डीएम अजय शंकर पांडे को संबंधित राशन डीलर के संबंध में विश्ववस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसको मद्देनज़र रखते डीएम ने इस संबंध में मोदीनगर तहसीलदार उमाकांत तिवारी को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने को लेकर निर्देशित किया था।
गौरतलब है कि तहसीलदार को डीएम से रात्रि लगभग समय करीब 10 बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के उपरांत पूर्ति निरीक्षक मोदीनगर और भोजपुर पुलिस के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की गई। वहीं, मौके पर मौजूद पूर्व सुजानपुर में राशन डीलर राजकुमार ने पिलखुवा निवासी हेमंत को कालाबाजारी करते मौके से पकड़ लिया हैं। जिसमें लगभग 98 कुंटल राशन ट्रक में भरा हुआ था, जिसे अभियुक्तगण बेचाने जा रहे थे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.