Categories: विशेष

सावधान: Zoom इस्तेमाल करना सेफ नहीं, सरकार ने जारी की अडवाइजरी

  • मेरठ से आदित्य गुप्ता की रिपोर्ट
लॉकडाउन के चलते बाजार, मॉल, कम्पनियां और कार्पोरेट प्लेटफार्म ठप हैं…. सभी सेहत की बात कर रहे हैं ऐसे में ऑनलाइन मीटिंग करने का तरीका ज्यादा पॉपुलर हो गया लेकिन…. आप को सोचने की जरूरत है…. क्यों कि आजकल बेहद लोकप्रिय हो चुका जूम एप्लीकेशन अब सुरक्षित नहीं है।….

यह हम नहीं भारत सरकार ने कहा है… और इसके लिये बकायदा एडवायजरी भी जारी की है। गृह मंत्रालय ने एक विडियो प्लैटफॉर्म के तौर पर ज़ूम को अनसेफ बताया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने दो पेजों की एडवायजरी में बताया है कि आपको किन-किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है….

तो आइये जानते हैं कि आखिर इस एडवायजरी में ऐसा क्या है?

गृह मंत्रालय ने दो पेज लंबे एक दस्तावेज जारी किया। इसमें निजी तौर पर ज़ूम का इस्तेमाल करने वाले लोगों से ऐप को इस्तेमाल करने के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है। इस अडवाइजरी में वे ऑप्शन बताए गए हैं जिससे कुछ सेटिंग्स को इनेबल या डिसेबल करके कॉन्फ्रेंस रूम में किसी अनऑथराइज्ड एंट्री को रोका जा सकता है। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि सिर्फ पावसवर्ड और ऐक्सिस ग्रांट करके ही यूजर्स को कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल करें ताकि DOS अटैक से बचा जा सके।

एडवायजरी के तहत इन नियमों का ध्यान में रखना भी जरूरी है….

  • हर मीटिंग के लिए नया यूजर आईडी और पासवर्ड सेट करें
  • वेटिंग रूम इनेबल करें, ताकि मीटिंग के दौरान कोई यूजर तभी एंट्री कर सके जबकि होस्ट परमिशन दे
  • होस्ट के पहले जॉइन करने की परमिशन देने वाले फीचर को डिसेबल करें
  • स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति सिर्फ होस्ट को दें
  • रिमूव किए जा चुके पार्टिसिपेन्ट्स को दोबारा शामिल करने की अनुमति का ऑप्शन डिसेबल कर दें।
  • रिकॉर्डिंग फीचर और फाइल ट्रांसफर का ऑप्शन डिसेबल जरूर करें
  • एक बार सभी यूजर्स के जॉइन करने के बाद मीटिंग को लॉक कर दें
  • अगर आप एडमिन हैं तो मीटिंग बीच में ना छोड़ें

खास बात है कि इस अडवाइजरी से पहले भी ज़ूम ऐप को लेकर एक अडवाइजरी जारी हो चुकी है। कप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इडिया (CERT-In) ने भी ज़ूम विडियो कॉन्फ्रेसिंग ऐप को लेकर सेफ्टी अडवाइजरी जारी की थी। साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी ने कहा था, ‘ज़ूम के इनसिक्यॉर इस्तेमाल से साइबरक्रिमिनल्स को संवेदनशील जानकारी जैसे मीटिंग डीटेल्स और बातचीत का ऐक्सिस मिल सकता है।’

अच्छी सेहत चाहते हैं तो इसे भी पढ़ें

तो हमें उम्मीद है कि आपको यह ठीक से समझ में आ गया होगा कि आखिर साइबर ठगों से बचने के लिये हमें जूम एप्लिकेशन को कैसे इस्तेमाल करना है? हमें आप फेसबुक, यू-ट्यूब, लिंकेड-इन और इंस्टाग्राम पर फॉलो व सब्सक्राइव कर सकते हैं। कमेंट कर अपनी राय जरूर बतायें।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

18 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

18 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.