Categories: विशेष

साहेबपुरकमाल में एनएच-31 पर बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, मौत

सिटी रिपोर्टर| साहेबपुर कमाल

क्षेत्र के भुजंगी उषा इंटर कॉलेज एवं थाना चौक के बीच एनएच 31 सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद डाला, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। बाइक सवार मृतक की पहचान लाखो ओपी क्षेत्र के मैनका फतेहपुर निवासी स्व. कृणदेव महतो के करीब 26 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। जबकि दोनों घायल युवक में से एक की पहचान लाखो ओपी क्षेत्र के मैनका फतेहपुर निवासी अरविंद महतो के करीब 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार जो मृतक का चचेरा भाई है।
दूसरे घायल युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम गांव निवासी जनार्दन राय के करीब 30 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। बताया जाता है कि घायल नीतीश कुमार का ससुराल खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बछौता गांव में है। नीतीश कुमार की प|ी खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती हैं जहां उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया है। नीतीश अपने चचेरा भाई पंकज एवं रिश्तेदार रवीश कुमार के साथ अपनी प|ी एवं नवजात शिशु को देखने खगड़िया गया था। वहां से तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। लौटने के दौरान वे साहेबपुर कमाल स्थिति भुजंगी उषा इंटर कॉलेज से आगे बढ़ा ही था कि खगड़िया की तरफ से तेजगति से आ रहे एक मालवाहक ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसे पीछे से अपने आगोश में लेकर गाइड बांध पर चढ़ गया। ठोकर लगने के बाद जहां दो युवक बाइक से फेंकाकर दूर जा गिरा।
जिससे दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं मृतक बाइक के साथ ट्रक के नीचे चला गया। जिसमें मृतक का जहां बायां पैर नीचे से कुचला गया वहीं दाहिना पैर कमर के समीप से अलग हो गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त सड़क पर खड़े लोगों की नजर पड़ी तो लोगों के शोर करने पर काफी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.