मेरठ

सुभारती विश्वविद्यालय में शूटिंग चैंपियनशिप और ज्ञान प्रणाली पर व्याख्यान आयोजित

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शूटिंग रेंज में चल रही ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के विभिन्न परिणाम घोषित हो गए। 27 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 240 विश्वविद्यालयों से करीब 1500 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।

शिक्षा संकायाध्यक्ष व खेल समिति चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी ने बताया कि एयर राइफल 10 मीटर व्यक्तिगत में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हिमांशु ने स्वर्ण, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने रजत व अभिनव साहा ने कांस्य जीता। एयर पिस्टल 10 मीटर व्यक्तिगत में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के पुष्पेंद्र सिंह ने स्वर्ण, खालसा यूनिवर्सिटी अमृतसर के बी. हर्ष स्वामी ने रजत तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अमित शर्मा ने कांस्य प्राप्त किया।

टीम एयर पिस्टल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (अमित शर्मा, प्रमोद, हर्ष गुप्ता) स्वर्ण, पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सरबजीत सिंह, उदयवीर सिंधु, विजयवीर सिंधु) रजत व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम (अर्जुन, नरेंद्र चोपड़ा, राहुल) कांस्य विजेता रही। टीम एयर राइफल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (अभिनव साहा, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, हर्षवर्धन शर्मा) ने स्वर्ण, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम (हिमांशु, आदित्य सिंह, विदित जैन) ने रजत तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सूर्य प्रताप सिंह, मृदुल सिंघल, पुरु राज बर्थाल) ने कांस्य जीता। प्रशासन ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी।

शिक्षा संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर व्याख्यान

विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय ने ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं अनुसंधान में नैतिक मुद्दे’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुआ। संकायाध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. डी.सी. सक्सेना, निदेशक राष्ट्रबोध ने राष्ट्रबोध के महत्व पर बोले। प्रो. (डॉ.) इंदिरा सिंह, विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता प्रो. धनंजय जोशी (पूर्व संस्थापक कुलपति दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी व प्रोफेसर गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय) ने भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस), एआई के एकीकरण, अनुसंधान में नैतिकता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आईकेएस के साथ एआई का प्रौद्योगिकी-सहायित एकीकरण अंतर्विषयी अनुसंधान के नए आयाम खोलेगा। प्रो. (डॉ.) सुभाष चंद्र तिवारी, विभागाध्यक्ष पॉलिटेक्निक कॉलेज अपने छात्रों के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. मुमताज शेख ने किया तथा धन्यवाद डॉ. अनोज राज ने दिया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.