बिजनौर। चांदपुर तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। दतियाना गांव स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है, वहीं पर भ्रष्ट मैनेजर के लापरवाह नजरिए के चलते लोग परेशान होने को मजबूर हैं।
आपको बता दें कि यहां का एक किसान अपनी जमीन को बंधक रखकर कृषि क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पिछले 5 माह से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक दतियाना के मैनेजर के चक्कर काट रहा है परंतु मैनेजर साहब हैं तो उन्हें कुछ सुनाई और दिखाई ही नहीं देता। जहां पर एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर के मुखर योजनाएं लागू की हुई हैं तो वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की विफलताओं के चलते सरकार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि चांदपुर का यह सर्व यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अक्सर बदनामी का शिकार होता है। मैनेजर की लापरवाही के कारण क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराया गया तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए 8 जुलाई को पीड़ित किसान का केसीसी बनवाने का आश्वासन दिया। अब देखना यह है कि भ्रष्ट अधिकारी और मैनेजर पर क्षेत्रीय प्रबंधक का कितना असर पड़ता है?
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.