सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार
सरधना।
थाना क्षेत्र के एक गांव में हादसे में घायल हुए जवान की उपचार के दौरान मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जवान की असामयिक मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी भूषण भारतीय सेना में तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी। बीती चार फरवरी को वह 15 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे। इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गए। बताया गया है कि संतुलन बिगड़ने से गिरने पर उनके सीने में कोई नुकीली वस्तु घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। एक दिन पूर्व उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव भामौरी पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी सैन्य टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “अमर शहीद अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.