फाईज़ अली सैफी, गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निहत्था अभियान के अंतर्गत थाना कविनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर रौब दिखाने वाले एक शातिर अभियुक्त को उस समय चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर संजयनगर के जिला संयुक्त अस्पताल के गेट के पास से गिरफ़्तार कर लिया, जब वह सोशल मीडिया पर एक्टिव था। पुलिस को इसके पास से एक पिस्टल (32 बोर) मय दो कारतूस और एक चाकू भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए शातिर अभियुक्त ने अपना नाम प्रशांत पुत्र स्वर्गीय अनिल निवासी थाना मुरादनगर, हाल पता थाना कोतवाली बागपत बताया हैं।
थाना कविनगर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया शातिर अभियुक्त सोशल मीडिया पर अवैध असलहे का प्रदर्शन कर रहा था। जिसे पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.