मुंबई। अभिनेत्री व पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसके साथ उन्होंने खुद को बेहद खास बताया है। इंस्टाग्राम पर उर्वशी द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में वह बिस्तर पर एक सफेद रंग के सैटिन नाइटवेयर में बैठी नजर आ रही हैं।
इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं कहीं ज्यादा खास हूं, मैं इंस्टा बूटिक से खरीदारी नहीं करती। इस तस्वीर को अब तक 1,081,479 लाइक मिल चुके हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, बल्कि उर्वशी अकसर अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों संग साझा करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी एक और साझा की थी, जिसमें वह रेड कट-आउट क्रॉप टॉप के साथ आंखों में आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक संग नजर आईं।
उर्वशी ने कुछ वक्त पहले नोवेल कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में पांच करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को उनके द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्चुअल डांस मास्टरक्लास की भी जानकारी दी थी। यह सत्र उन सभी के लिए मुफ्त रहा, जो अपना वजन घटाना और डांस सीखना चाहते थे। इस सत्र में उन्होंने जुम्बा, तबाता और लैटिन डांस के बारे में सिखाया। टिक टॉक पर इस डांस मास्टरक्लास से करीब दो करोड़ लोग जुड़े और इससे कुल पांच करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसे उन्होंने दान में दे दिया।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.