Categories: विशेष

स्टैटिक बैकपैक, वीएचएफ आरटी सेट से पुलिस को मिलेगी सूचना भेजने में सुविधा

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवम् कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद गाज़ियाबाद की अन्तर्राज्यीय सीमाएं जोकि दिल्ली, गाजियाबाद बॉर्डर एवं अन्तर्जनपदीय सीमाओं गाज़ियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत व मेरठ बॉर्डरो, हाइवे, पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे आदि पर स्टैटिक वीएचएफ आरटी सैट स्थापित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों को पैट्रोलिंग के लिए लाइट वेट अधिक फ्रिक्वेन्सी वाले पोर्टेबल बैकपैक, वीएचएफ सेट प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि रात्रि गश्त के दौरान पेट्रोलिंग के समय में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सके, इसके अलावा करीब 6 से 10 किलोमीटर रेडियस तक इससे सम्पर्क किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि इससे जनपद में प्रवासियों के मूवमेंट पर नज़र रखी जा सकेगी, वहीं इससे फोर्स के मूवमेंट में भी मदद मिल पाएगी। इतना ही नहीं, इससे अपराधियों के मूवमेंट पर भी रोक लगाई जा सकेंगी। जबकि, अपराध कर भाग रहे अथवा अन्य जनपदों से अपराध कर जनपद गाज़ियाबाद में घुसने वाले अपराधियों के विरुद्ध भी तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिल सकेंगी।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.