Categories: विशेष

स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा कई विभिन्न स्थानों पर चलाया गया विशेष अभियान

  • कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला-प्रशासन कृत संकल्पित
  • जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के नेतृत्व में विभिन्न स्तर पर सुनिश्चित की जा रही कार्रवाई
  • कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए की गई गहन चेकिंग के दौरान लोगो को किया गया जागरूक

फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
गाज़ियाबाद। कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जनपद वासियों को कोरोना वायरस से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर लगातार कार्यवाही सुरक्षित की जा रही है, ताकि सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

इसी क्रम में बृहस्पतिवार कोरोना टीम जिला अस्पताल गाजियाबाद से एनटीईपी(टीम) एवं आरबीएसके की टीम ने विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों के कई स्थानों पर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। आपको बताते चलें कि गाजियाबाद क्षेत्र के कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास के घरों पर टीमों के सदस्यों के द्वारा कोरोना वायरस के प्रति स्कैनिंग की गई, जिसमें टीमों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्यों का हाल-चाल व बाहर से आने वाले सदस्यों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की गई हैं।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनटीईपी टीबी विभाग के महेश कौशिक, नीरज कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार भोजपुर, रविंद्र कुमार द्वितीय, राकेश कुमार बम्हेटा, पवन कुमार, गौतम सिंह, रविंद्र कुमार लोनी, कपिल कुमार, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र चौधरी, प्रवेश कुमार दुबे तथा आरबीएसके टीम की तरफ से डॉ नवनीत कौशिक, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ सुशांत, डॉ वाहिद, डॉ अरविंद कुमार, वरुण शर्मा, दीपक वत्स स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर तो वही लोनी से हेल्थ सुपरवाइजर आरके शर्मा, डासना से हेल्थ सुपरवाइजर गोविंद सिंह, इंद्रजीत शर्मा एवम् मुरादनगर के हेल्थ सुपरवाइजर जयप्रकाश, श्रीपाल एवं योगेश, मनोज कुमार बीपीएम लोनी व विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम सदस्यों के साथ साथ सभी ने अपना योगदान दिया।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की समस्त टीमों के कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहनीय प्रशंसा की। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनके गुप्ता ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आगे भी निरंतर रूप से इसी प्रकार की कार्यवाही जनपद में सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.