संस्था अध्यक्ष और दोनों बच्चियों की माता एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बताया कि उनकी सासू मां पर्यावरण को लेकर समर्पित थीं। प्रत्येक वर्ष वह सैकड़ों पौधों का रोपण करती थी। उनके निधन के बाद केडी फांउडेशन संस्था प्रत्येक वर्ष पौधरोपण करती है।
केडीएफ की अध्यक्ष हिना रस्तोगी ने बताया कि काव्या और आद्या सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों ने पिछले वर्ष साढ़े सात हजार पौधों का रोपण किया था। इसके लिए उन्होंने स्कूलों के मैदान, पार्कों का चयन किया। इस कारण दोनों बच्चियों को ग्रीन गर्ल के नाम से जाना जाता है। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी संबंधित स्कूल प्रबंधन की रहती है। जबकि पार्कों में लगे पौधों की देखभाल काॅलोनियों की आरडब्ल्यूए करती है। समय-समय पर दोनों बच्चियां भी इन पौधों की देखभाल करती है। उनका विश्वास है कि अगर पौधरोपण अभियान से सभी लोग जुड़ जाए तो धरती पर हरियाली ही हरियाली होगी।
केडीएफ ने ’घर-घर तुलसी’ अभियान के अंतर्गत लगभग दस हजार तुलसी पौधों का वितरण किया। इसके लिए स्कूल प्रबंधकों का सहयोग लिया गया। लोगों को घर-घर जाकर तुलसी के पौधे बांटें गए। इसमें व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों की सहायता से तुलसी पौधे बांटे गए।
संस्था चेयरमैन सुनीता रस्तोगी ने बताया कि तुलसी एक औषधीय पौधा है। सनातन धर्म में तुलसी की बहुत महत्ता है। इसलिए प्रत्येक घर में तुलसी पौधा होना अनिवार्य है। इससे वातावरण तो शुद्ध होता ही है, मनुष्यों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी तुलसी लाभकारी है। कोरोना से बचाव में तुलसी के पत्ते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
केडीएफ का अभियान यही पर नहीं रुका, बल्कि जब प्रदेश सरकार ने पाॅलीथिन के प्रयोग पर रोक लगा दी तो केडीएफ ने जोर-शोर से इस अभियान को चलाया। प्लास्टिक के थैले के स्थान पर केडीएफ ने कपड़े से बने हुए थैले बनवाए और उनका निःशुल्क वितरण किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी यह थैले भेंट किए गए। मेरठ महानगर में ही केडीएफ ने लगभग पांच हजार थैलों का वितरण किया।
केडीएफ पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने पौधरोपण व तुलसी वितरण अभियान की शुरुआत करेगा। पांच जून से चलकर यह अभियान अक्टूबर महीने तक जारी रहेगी। इस बार 15 हजार तुलसी पौधों का वितरण और दस हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.