मेरठ

हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिये प्रदूषण बोर्ड का प्रयास

  • सितंबर तक पीएनजी में बदलनी होगी 550 इकाइयां, एक्यूएमसी ने दिए आदेश
    मेरठ। जिले में चल रहीं करीब 550 औद्योगिक इकाइयों को सितंबर तक पीएनजी में बदलना होगा। इसके लिए एक्यूएमसी ने आदेश जारी किए हैं। इस समय जिले में मात्र 50 इकाइयां ही पीएनजी पर चलती हैं। इससे जहरीला धुआं उत्सर्जित होता है।
    क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा.योगेंद्र कुमार ने बताया शहर को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 30 सितंबर तक संचालकों को फैक्टरियां पीएनजी पाइप्ड नेचुरल गैस में बदलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद औद्योगिक इकाइयों में कोयले के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिए हैं।
    मेरठ में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। हर वर्ष सितंबर से दिसंबर के बीच हालात और विकट हो जाते हैं।आयोग ने औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी में बदलने पर रिपोर्ट मांगी है। उधर फैक्टरी संचालकों का तर्क है कि पीएनजी महंगी है, जिस कारण से उत्पादन की लागत बढ़ेगी। हालांकि इससे प्रदूषण का स्तर कम होगा।
    चिमनियों का धुआं घोलता है हवा में जहर
    शहर में चल रहीं करीब 600 औद्योगिक इकाइयों में से सिर्फ 50 ही पीएनजी पर चलती हैं। इनके अलावा तारकोल, टायर जलाने, बैटरी गलाने वाली छोटी और अवैध इकाइयां अनगिनत है। इसे जहरीला धुआं उत्सर्जित होता है। हालांकि प्रदूषण के पीछे बड़ी वजह वाहनों से उत्सर्जित होने वाला धुआं भी है। दिवाली के आसपास पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उप्र में जलाई जाने वाली पराली की वजह से हालात और विकट हो जाते हैं।
    दमघोंटू हो रही मेरठ की हवा
    500 के पार पहुंच जाता है दिवाली पर यहां एक्यूआई
    250 दिन से ज्यादा मेरठ में खराब रहती है हवा
    0 से 50 के बीच अच्छा माना जाता है एक्यूआई
    200 के पार पहुंचते ही खतरनाक होने लगती है हवा
    आईआईए अध्यक्ष सुमनेश ने कहा कि काफी समय से पीएनजी की मांग कर रहे हैं। पीएनजी में आगरा की तर्ज पर इंडस्ट्री के लिए छूट मिलनी चाहिए।
    प्रदूषण कम करना मकसद
    क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा.योगेंद्र कुमार ने बताया कि वाहनों से प्रदूषण फैलाने वाले सभी कारकों पर काम चल रहा है। सिटी बस ट्रांसपोर्ट सिस्टम को भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर ले जाया जा रहा है। मेरठ को 45 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी है। जिे में करीब 70 सीएनजी बसें चल रही हैं। वहीं फैक्टरियां को पीएनजी में बदलने के लिए सितंबर तक का है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.