लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में ईको फ्रेंडली डायलिसिस पर वर्कशॉप
मेरठ। आज मेडिकल कॉलेज मेरठ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक के नेतृत्व में गुर्दा रोग विभाग में एक ऐसी डायलिसिस की सी०एम०ई० एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जो पूर्णतः ईको फ्रेंडली तथा गुर्दा रोग से ग्रसित मरीज़ों हेतु काफ़ी सहज व हितार्थ है। यह डायलिसिस पेरीटोनियल डायलिसिस या आम भाषा में घर पर की जाने वाली पानी वाली डायलिसिस कहलाती है।
उक्त कार्यक्रम में पीएमएसएसवाई ब्लॉक के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि यह डायलिसिस पूर्णतः नेचर फ्रेंडली है। साथ ही साथ यह डायलिसिस पानी की बचत भी कराती है। गुर्दा रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता ने बताया कि यह डायलिसिस मरीज़ों को सुगम जीवन शैली प्रदान कराती है। समुचित आहार लेने की स्वतंत्रता, दर्द रहित इलाज की सुविधा तथा बार-बार अस्पताल आने की दुविधा से भी बचाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह सुविधा मेडिकल कॉलेज मेरठ के गुर्दा रोग विभाग में उपलब्ध है।
इस ईको फ्रेंडली डायलिसिस के बारे में अधिक जानकारी हेतु आम जन विभाग में संपर्क कर सकते है। उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्यन्नरत विद्यार्थीगण,नर्सिंग स्टाफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टाँक ने पीएमएसएसवाई ब्लॉक के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी एवं गुर्दा रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता को बधाई दी एवं इस तरह के कार्यक्रमो को भविष्य में भी किये जाने हेतु प्रेरित किया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.