देश

100 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए ई-काउंसलिंग की तैयारी

नईदिल्ली। पूरे देश में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के सरकार के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) ई-काउंसलिंग के संचालन के लिए एक स्वचालित प्रणाली विकसित करने की तैयारी में है। यह सरकार की सोच के अनुरूप पूरे देश में स्थापित किए जा रहे नए स्कूलों पर लागू होगा। इसके तहत छात्रों को सैनिक स्कूल के पाठ्यक्रम अनुपालन के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार आगे बढऩे के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

छात्रों की जानकारी के लिए सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) ई-काउंसलिंग के लिए समय-सीमा के साथ आवेदन करने के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करेगी। यह सोसायटी पात्रता के लिए निर्धारित अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आवेदक छात्रों को समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से उनके ईमेल या मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजेगा। इसके साथ ही नए सैनिक स्कूलों को श्रेणी और लिंग के आधार पर जानकारी के साथ-साथ रिक्तियों की संख्या प्रदान करने के लिए उपयुक्त पहुंच अधिकार प्रदान किए जाएंगे।

छात्रों को वेब पोर्टल सैनिकस्कूल.एनसीओजी.जीओवी.इन पर दिए गए लिंक के जरिए अपना पंजीकरण करने और उनके विवरण सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा। वहीं, छात्रों के पास आवंटन के विकल्प के रूप में अधिकतम 10 स्कूलों के चयन का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके बाद छात्रों को सैनिक स्कूल का आवंटन उनकी रैंक व स्कूलों की पसंद के आधार पर निर्मित प्रणाली के जरिए किया जाएगा। इसके परिणाम को ई-काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से घोषित किया जाएगा। आवेदक छात्र को परिणाम के अनुरूप आवंटन को स्वीकार करना होगा या काउंसलिंग के राउंड- 2 के लिए विचार किए जाने वाले विकल्प या आगे विचार के लिए अनिच्छा की जानकारी देनी होगी। वहीं अपनी पसंद को स्वीकार/लॉक करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर (भौतिक) सत्यापन की प्रक्रिया पूरा करने की तारीखों की सूचना दी जाएगी।

छात्रों के भौतिक सत्यापन के बाद अपने डेटाबेस में जरूरी अपडेट के लिए नए सैनिक स्कूलों को रियल टाइम के आधार पर अपनी पसंद को लॉक करने वाले छात्रों की सूची दिखाई देगी। वहीं, राउंड- 1 की निर्धारित तिथि और समय के बाद नहीं भरी गई सीटों को काउंसलिंग के राउंड- 2 के जरिए भरा जाएगा। जिन छात्रों ने राउंड-1 में सीटों को स्वीकार/प्राप्त नहीं किया है, उनके पास ई-काउंसलिंग के राउंड- 2 में बाकी सीटों को चुनने का विकल्प उपलब्ध होगा।

ई-काउंसलिंग के लिए यह स्वचालित प्रणाली प्रवेश प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। यह सभी हितधारकों- विद्यालयों, छात्रों और प्रशासनिक प्राधिकरण के लिए कम खर्चीला और उपयोग के अनुकूल होगा। यह पूरी प्रक्रिया की रीयल-टाइम निगरानी और हर एक चरण में आवश्यक कार्रवाई के लिए भी पहुंच प्रदान करेगा।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

18 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

18 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

18 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.