Categories: विशेष

12 मई को भारत में लांच होगा ऑनर 9एक्स-प्रो, कीमत होगी 15 से 20 हजार रूपये


नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ऑनर 12 मई को भारत में ऑनर 9एक्स-प्रो लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। सूत्रों ने बताया कि इस स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है, जो कि कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे लेटेस्ट एप्पगैलरी के साथ प्रीइंस्टॉल्ड किया जाएगा।

यह डिवाइस पहले से ही वैश्विक बाजार में उपलब्ध है, जिसे अब भारत के बाजार में उतारा जाएगा। स्मार्टफोन की विशिष्टताओं की बात करें तो इसमें 1080 गुणा 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.59-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसकी पिक्सेल घनत्व 391 पिक्सेल प्रति इंच (पीपीआई) है।

फोन ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें आठ जीबी का रैम है। डिवाइस एंड्रॉएड पाई ओएस के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

स्मार्टफोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 512 जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।डिवाइस में पहला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं दूसरा कैमरा दो मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा आठ मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का मोटराइज्ड पॉप-अप फ्रंट कैमरा भी है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

3 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

4 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.