देश

13 September 2023 News: आज की प्रमुख खबरें

कर्नल समेत 3 शहीद, दो आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में राजौरी और अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने से कर्नल मनप्रीत सिंह सहित तीन शहीद हो गए। मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गये।

लीबिया में तूफान से पांच हजार से अधिक मौतें
अफ्रीकी देश लीबिया में डेनियल तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी है। तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए जिससे अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं।

संसद के सत्र का एजेंडा किसी को नहीं पता: कांग्रेस
संसद का विशेष सत्र के शुरू होने से महज पांच दिन पहले कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति को छोड़कर किसी को भी इस सत्र के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं है जबकि इससे कामकाज की सूची पहले से ज्ञात होती थी।

मोदी 450 दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ डिनर करेंगे
जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष डिनर की मेजबानी करेंगे।

सपा विधायक की याचिका हुई खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी आधार कार्ड मामले में उत्तर प्रदेश के सपा विधायक इरफान सोलंकी की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी। जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इरफान सोलंकी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती है।

असम सीएम की पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) के असम प्रभारी राजेश शर्मा ने बुधवार को असम सीएम की पत्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आप नेता का कहना है कि सीएम की पत्नी ने भूमि उपयोग परिवर्तन के रूप में भ्रष्टाचार किया है।

केंद्र को बताएंगे मौजूदा हालात: शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि वह राजस्थान के जयपुर में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे और कावेरी विवाद के संबंध में मौजूदा स्थिति से केंद्र को अवगत कराएंगे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को बनाया बंधक
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को मंगलवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र बांकुरा के एक पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक बंद रखा और उन पर केवल अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

सनातन का विरोध गठबंधन का हिस्सा : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक नेता एवं राज्य की स्टालिन सरकार में शिक्षा मंत्री पाेनमुडी के सनातन धर्म के बारे में विवादास्पद बयान पर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से सफाई मांगी और और कहा कि सनातन को मिटाना घमंडिया गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का हिस्सा है।

मोदी का वादा अडानी से, किसानों, गरीबों से नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा देश के किसानों, गरीबों और आम आदमी से नहीं बल्कि अमेरिका तथा अडानी से है और उसे वह पूरा कर रहे हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.